Header Ads

  • Breaking News


     बस्ती...ऐश्प्रा ज्वेलर्स तरफ से नववर्ष पर जिंदगी का तोहफा।बस्ती में निःशुल्क हेलमेट वितरण से सड़क सुरक्षा को नई धार


    बस्ती। नववर्ष के पावन अवसर पर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बस्ती जिले के बड़ेबन चौराहे पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। 

    इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की जांच कर नियमों का पालन करने वालों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए।

    यह निःशुल्क हेलमेट वितरण बस्ती के प्रतिष्ठित संस्थान ऐश्प्रा ज्वेलर्स  के सहयोग से किया गया, जिसकी आमजन ने सराहना की। 

    मौके पर सीओ सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी, सीओ यातायात प्रदीप कुमार त्रिपाठी और यातायात प्रभारी अवधेश तिवारी मौजूद रहे।

    सीओ सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने कहा कि नववर्ष की शुरुआत सुरक्षा से होनी चाहिए। हेलमेट पहनना कानून नहीं, जीवन रक्षा का संकल्प है। छोटी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना बन सकती है, इसलिए हर दोपहिया चालक हेलमेट को अपनी आदत बनाए।

    नववर्ष पर चला यह अभियान प्रशासन और समाज की साझा पहल बनकर उभरा, जिसने आमजन को सुरक्षित सफर का मजबूत संदेश दिया।

     ब्यूरो रिपोर्ट, सुनील सोनी

     बस्ती दस्तक

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad