बस्ती: बाबा भोलेनाथ की भव्य शिव बारात में उमड़ा जनसैलाब, जयकारों से गूंजी 'पुरानी बस्ती'
बस्ती: बाबा भोलेनाथ की भव्य शिव बारात में उमड़ा जनसैलाब, जयकारों से गूंजी 'पुरानी बस्ती'
बस्ती। आज धर्मनगरी बस्ती में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाबा भोलेनाथ की भव्य शिव बारात अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्र उर्फ पट्टू बाबा के द्वारा निकाली गई, जिसमें आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रकाश होटल के बगल से शुरू हुई यह बारात दक्षिण दरवाजा, मंगल बाजार और सुरती हट्टा होते हुए अन्नपूर्णा रसोई, हनुमानगढ़ी चौराहे पर संपन्न हुई। बस्ती में आज बाबा भोलेनाथ की शाही बारात का उल्लास चारों तरफ बिखरा नजर आया,
बारात का स्वरूप अत्यंत भव्य था। शहनाई की गूंज, ढोल-नगाड़ों की थाप और भांगड़ा की मस्ती पर भक्त झूमते नजर आए। रोड लाइटों से जगमगाते रास्तों के बीच:
भूत-प्रेत की टोलियां: शिव गणों के रूप में सजे कलाकार विशेष आकर्षण कर रहे नजर आए,
मनमोहक झांकियां: राधा-रानी और भगवान शिव की सुंदर झांकियों ने भक्तों का मन मोह लिया।
शिव तांडव: बाबा भोलेनाथ का तांडव करते हुए कलाकारों की प्रस्तुति देख लोग भावविभोर हो गए।
जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
बारातियों के स्वागत में शहरवासियों ने पलक-पावड़े बिछा दिए। मातृ शक्ति सेवा मंडल के कार्यकर्ताओं ने बारात का जोरदार स्वागत किया। सेवादारों द्वारा बारातियों के लिए जलपान, नाश्ता और खास तौर पर ठंडाई की उत्तम व्यवस्था की गई थी
हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। थाना पुरानी बस्ती एसएचओ (SHO) जय दुबे अपनी पूरी टीम के साथ सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए डटे रहे।
बारात में शहर के कई गणमान्य समाजसेवी और व्यक्तित्व शामिल हुए,
आशीष शुक्ला 'सैनिक', मनमोहन श्रीवास्तव 'काजू', मनोज तनेजा, सपन सर्राफ, श्याम कसौधन, मनोज सोनी।
अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्र उर्फ पट्टू बाबा के सानिध्य में विष्णु गुप्ता और उनके सहयोगी कारसेवकों ने दक्षिण दरवाजा से लेकर हनुमानगढ़ी (करुआ बाबा) तक व्यवस्था संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई।
दक्षिण दरवाजा से लेकर अन्नपूर्णा रसोई तक का पूरा मार्ग 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गुंजायमान रहा। यह बारात भक्ति, अनुशासन और सामाजिक समरसता की एक मिसाल बनकर संपन्न हुई।
ब्यूरो रिपोर्ट....
सुनील सोनी (बस्ती दस्तक )









No comments