Header Ads

  • Breaking News

    रामजी का पेड़ा’ बनाने वाली महिलाओं को मिला सम्मान, आईडी कार्ड व साड़ी वितरित....

     रामजी का पेड़ा’ बनाने वाली महिलाओं को मिला सम्मान, आईडी कार्ड व साड़ी वितरित.....

    बस्ती। जनपद बस्ती में महिला स्वावलंबन, आस्था और रोजगार को एक साथ जोड़ने वाली अनूठी पहल देखने को मिली है। ‘रामजी का पेड़ा’ तैयार करने वाली महिलाओं को सम्मानित करते हुए उन्हें आईडी कार्ड प्रदान किए गए तथा लगभग 500 महिलाओं को साड़ी वितरित की गई। कार्यक्रम में महिलाओं के उत्साह और आत्मविश्वास ने इस पहल को विशेष बना दिया।

    इस अवसर पर बताया गया कि जिले में बड़े स्तर पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 1000 महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की जाएंगी। इन महिलाओं को साड़ी और पहचान पत्र भी दिए गए हैं। ये महिलाएं आगे चलकर ‘राम जी का झोला’ तैयार करने का कार्य करेंगी। वहीं दूसरी ओर 500 महिलाएं ‘रामजी का पेड़ा’ बनाने के कार्य से पहले से जुड़ी हुई हैं। इस प्रकार कुल 1500 माताएं और बहनें इस अभियान से जुड़कर स्वरोजगार प्राप्त करेंगी।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पहल संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने कहा कि महिलाओं का सशक्त होना किसी भी समाज की मजबूती का आधार है। जब हमारी बहनें आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और आर्थिक रूप से सक्षम बनेंगी, तभी समाज और बस्ती का समग्र विकास संभव हो सकेगा।

    उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं को सम्मान, स्वाभिमान और रोजगार से जोड़ने का एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसे भविष्य में और व्यापक रूप दिया जाएगा। संस्था का उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने परिवार और समाज की उन्नति में भागीदारी निभा सकें।

    कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही। महिलाओं ने संस्था द्वारा दिए गए सम्मान और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा इस पहल को अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला कदम बताया।

    जनपद बस्ती में इस प्रकार की योजनाएं निश्चित रूप से महिला सशक्तिकरण, रोजगार सृजन और सामाजिक उत्थान की दिशा में प्रेरणादायक साबित होंगी।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad