पुरानी बस्ती के सबसे बड़े स्कूल में प्रवेश कार्यक्रम संपन्न : डॉक्टर फैसल अख्तर
पुरानी बस्ती के सबसे बड़े स्कूल में प्रवेश कार्यक्रम संपन्न : डॉक्टर फैसल अख्तर
Editor =Sunil Soni, Basti dastakपुरानी बस्ती में शिक्षा जगत से जुड़े हुए लोगों के लिए आज एक बड़ा दिन रहा l रेलवे स्टेशन रोड स्थित सनराइज स्कूल ने आज अपने नए व भव्य चार मंजिला प्रांगण में पैरेंट ओरिएंटेशन प्रोग्राम किया
इस कार्यक्रम में स्कूल द्वारा प्रदान की गई विशेष शिक्षा सुविधाओं पर बात की गई और भविष्य में आने वाली नई सुविधाओं की जानकारी मिली ,
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यालय द्वारा सन 2019 में प्रारंभ किए गए जूनियर इंजीनियरिंग प्रोग्राम रहा , प्रधानाचार्य महोदय ने बताया कि वह पिछले 6 साल से जूनियर इंजीनियरिंग प्रोग्राम चला रहे हैं जिसमें सिलेबस से मैप किए हुए प्रैक्टिकल कराए जाते हैं जिनका डिस्प्ले भी लगाया गया विद्यालय में अब प्ले वे कक्षाएं भी शुरू की जा रही हैं
इस सत्र में दी जाने वाली विशेष सुविधाएं : एस्ट्रोनॉमी लैब, मैथ लैब, रोबोटिक लैब, लेंग्वेज लैब, जूनियर इंजीनियरिंग प्रोग्राम, प्ले वे, आर्ट, म्यूजिक व एक्टिविटी रूम , स्मार्ट क्लास, इनडोर गेम एरिया, आउटडोर गेम एरिया, लाइब्रेरी , सोशल स्टडीज लैब तथा 9वीं व 11 वीं की कक्षा में भी प्रवेश प्रारंभ हो गया
सत्र 2025-26 के रैंकर व अभिभावक व पार्टिसिपेंट्स को मेडल, शील्ड तथा सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया गया




No comments