Header Ads

  • Breaking News

    विश्व स्वास्थ्य दिवस पर दिया संदेशः स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी सम्पत्ति

     विश्व स्वास्थ्य दिवस पर दिया संदेशः स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी सम्पत्ति

     Editor =Sunil Soni,Basti Dastak 

    बस्ती। मंगलवार को वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के महामंत्री कमिश्नर कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्याम प्रकाश शर्मा के संयोजन में कलेक्ट्रेट परिसर में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया।

    मुख्य अतिथि डा.वी.के. वर्मा ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी संपत्ति है। आज के समय में भागदौड़ भरी जिंदगी, असंतुलित खानपान और तनाव के कारण लोग कई तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि लोग अपने दैनिक जीवन में स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और नियमित जांच, संतुलित आहार और व्यायाम को अपनाएं।

    पूर्व सांसद हरीशंकर सफरीवाला ने कहा कि आज के दौर में मधुमेह, हृदय रोग, मोटापा और मानसिक तनाव जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इन बीमारियों का मुख्य कारण खराब जीवनशैली और शारीरिक गतिविधियों की कमी है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि लोग नियमित व्यायाम करें, संतुलित आहार लें और पर्याप्त नींद लें, तो इन बीमारियों से काफी हद तक बचा जा सकता है।

     आयोजक श्याम प्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रति वर्ष 7 अप्रैल को पूरी दुनिया में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। यह दिन वैश्विक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने और स्वास्थ्य सेवाओं की अहमियत को समझाने के लिए समर्पित होता है। ऐसे दौर में, जब जीवनशैली से जुड़ी बीमारिया और मानसिक तनाव तेजी से बढ़ रहे हैं, विश्व स्वास्थ्य दिवस का महत्व और भी महत्वपूर्ण हो गया है। इसकी स्थापना 7 अप्रैल 1948 को हुई थी । कार्यक्रम की अध्यक्षता बी.एन. शुक्ल ने किया।

    इस अवसर पर छोटेलाल वर्मा, संजीव पाण्डेय, अमर पाल, डा. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’, डा. राजेन्द्र सिंह राही, बालकृष्ण चौधरी, अरूण कुमार श्रीवास्तव, दीनानाथ यादव, राहुल सिंह, दीनानाथ यादव, कृष्ण चन्द्र पाण्डेय, नेबूलाल चौधरी, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, पेशकार मिश्र, लालजी पाण्डेय आदि उपस्थित रहे। 


    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad