Header Ads

  • Breaking News

    सुमन सिंह के प्रस्ताव पर श्री भद्रेश्वरनाथ मंदिर परिसर में होगा 19 करोड़ रूपये का विकास कार्य

     मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट करती सुमन सिंह फोटो नं. 4 श्री भद्रेश्वरनाथ मंदिर फोटो नं. 5 पर्यटन मंत्री जय वीर सिंह से शिष्टाचार भेंट करती सुमन सिंह

     editor= Sunil Soni,Basti Dastak 

    सुमन सिंह के प्रस्ताव पर श्री भद्रेश्वरनाथ मंदिर परिसर में होगा 19 करोड़ रूपये का विकास कार्य

    बस्ती । भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य सुमन सिंह के प्रस्ताव पर श्री भद्रेश्वरनाथ मंदिर के विकास हेतु पर्यटन विभाग द्वारा लगभग 19 करोड़ के विकास कार्य कराये जायेंगे। यह जानकारी देते हुये सुमन सिंह ने बताया कि उन्होने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पर्यटन मंत्री जय वीर सिंह को श्री भद्रेश्वरनाथ मंदिर क्षेत्र के विकास के लिये प्रस्ताव दिया था। इस पर उप सचिव उत्तर प्रदेश शासन संजीव कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी दिया है कि प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है।

    भजपा की वरिष्ठ नेता सदस्य सुमन सिंह ने बताया कि श्री भद्रेश्वरनाथ मंदिर पौराणिक मंदिर है। प्रति वर्ष लाखों की संख्या में यहां श्रद्धालु पहुंचते हैं और श्रावण मास में तो पूर्वान्चल के अनेक जनपदों के श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ती है। श्रद्धालुओं की बढती आस्था को देखते हुये संसाधन पर्याप्त नहीं है। इसे देखते हुये उन्होने श्री भद्रेश्वरनाथ मंदिर के विकास हेतु आग्रह किया था। इसकी स्वीकृति से निश्चित रूप से मंदिर क्षेत्र का विकास होगा और श्रद्धालुओं को अति शीघ्र सुविधा मिलेगी। उन्होेने विश्वास व्यक्त किया कि अति शीघ्र निर्माण प्रक्रिया आरम्भ हो जायेगी। सुमन सिंह ने कहा कि जनपद का विकास उनकी प्राथमिकता है और उनके स्तर पर प्रयास निरन्तर जारी है। प्रस्ताव की स्वीकृति पर उन्होने मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री के प्रति आभार जताया है।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad