अमर बलिदानी सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में 51 किलो का केक काटकर लोगों ने खुशी मनाई.
बस्ती का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. वशिष्ठ महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को अमर बलिदानी सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में 51 किलो का केक काटकर लोगों ने खुशी मनाई. इस दौरान पूरा स्टेडियम परिसर उत्साह और जयकारों से गूंज उठा.
Editor= Sunil Soni,Basti Dastakसुबह करीब 6 बजे प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई बालक-बालिका टीमों और आयोजकों द्वारा भव्य वशिष्ठ शोभायात्रा निकाली गई. हाथों में तिरंगा और बैंड-बाजों के साथ निकली यात्रा में लोगों ने भारत माता और महर्षि वशिष्ठ के जयकारे लगाए. यात्रा स्टेडियम से निकलकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस कार्यक्रम स्थल पहुंची.
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, अंकुर वर्मा, पवन कसौधन और कार्यक्रम संयोजक राणा दिनेश प्रताप सिंह ने 51 किलो का केक काटा. खिलाड़ियों और मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को केक खिलाकर स्थापना दिवस की बधाई दी.
भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि महर्षि वशिष्ठ की पावन भूमि का इतिहास पूरे जिले का गौरव है. विधायक अजय सिंह ने युवाओं से खेल और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़कर जिले का नाम रोशन करने की अपील की. कार्यक्रम संयोजक राणा दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि बस्ती में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ सही अवसर देने की है.
वशिष्ठ महोत्सव में कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसमें कवियों और कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का खूब मनोरंजन किया. वहीं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

No comments