-रिक्शा से न्यूज़ कवरेज कर दिया " ईधन बचत" का संदेश.
ई-रिक्शा से न्यूज़ कवरेज कर दिया " ईधन बचत" का संदेश.
Editor= Sunil Soni, Basti Dastakबस्ती! वैश्विक स्तर पर गहराते ईंधन संकट और बढ़ती कीमतों के बीच समाज को जागरूक करने के लिए बस्ती के एक वरिष्ठ पत्रकार और उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट उपज के प्रदेश मंत्री जयंत कुमार मिश्रा ने अनूठी पहल की है मंगलवार को उपज के प्रदेश मंत्री वी वरिष्ठ पत्रकार जयंत कुमार मिश्रा ने अपनी लग्जरी गाड़ी छोड़ ई-रिक्शा से न्यूज़ कवरेज पर निकलकर शहर में चर्चा का विषय बना दिया,
" पत्रकारिता के साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी जरूरी "
समाचार कवरेज के दौरान श्री मिश्रा ने कहा कि पत्रकार समाज के दर्पण होते हैं, जगदीश और दुनिया ईंधन के संकट से जूझ रही है, तो ऐसे में हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है, उन्होंने कहा:
" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हमेशा देशवासियों से संसाधनों के संरक्षण और आत्मनिर्भरता की अपील की है, उनकी बातों का अनुपालन करते हुए और तेल की बढ़ती कीमतों वह पर्यावरण की सुरक्षा को देखते हुए मैंने आज ई -रिक्शा से कवरेज करना उचित समझा!
साथी पत्रकारों का मिला समर्थन...
जयंत कुमार मिश्रा की इस मुहिम में उनके साथ वरिष्ठ पत्रकार रोहित तिवारी, आशुतोष नारायण मिश्र, सुनील सोनी, और अनिल कुमार श्रीवास्तव सहित कई अन्य मीडिया कर्मी मौजूद रहे, सभी ने इस पहल की सराहना की और मन की छोटे-छोटे प्रयासों से ही हम बड़े संकटों का सामना कर सकते हैं!
ब्यूरो रिपोर्ट...
सुनील सोनी( बस्ती दस्तक )


No comments