मनीष भैया के निर्देश पर जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनों का वितरण
मनीष भैया के निर्देश पर जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनों का वितरण
Editor= Sunil Soni,Basti Dastakबस्ती। क्षेत्र में जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीन वितरण अभियान लगातार जारी है। अभियान के तहत रविवार को भी कई जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की गईं।
सिलाई मशीन प्राप्त करने के बाद लाभार्थी महिलाओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उन्हें स्वरोजगार शुरू करने में मदद मिलेगी और वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा सकेंगी।
अभियान से जुड़े लोगों ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। लाभार्थी महिलाओं ने इस सहयोग के लिए मनीष भैया के प्रति आभार व्यक्त किया।
स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास बताया।




No comments