Header Ads

  • Breaking News

    नक्सल मुक्त भारत' पुस्तक का विमोचन चर्चा में, अमित शाह के कार्यों को बताया ऐतिहासिक दस्तावेज

     'नक्सल मुक्त भारत' पुस्तक का विमोचन चर्चा में, अमित शाह के कार्यों को बताया ऐतिहासिक दस्तावेज

     Editor= Sunil Soni, basti dastak 

    बस्ती। तुहिन सिन्हा एवं आलोक द्विवेदी द्वारा लिखित पुस्तक 'नक्सल मुक्त भारत' प्राप्त होने पर इसे देश में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए गए अभियान का महत्वपूर्ण दस्तावेज बताया गया। कहा गया कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में भारत को लाल आतंक से मुक्त कराने के प्रयासों का दस्तावेजीकरण आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियां इस ऐतिहासिक अभियान से परिचित हो सकें।

    इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार सरदार वल्लभभाई पटेल ने देशी रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, उसी प्रकार अमित शाह ने गृह मंत्री के रूप में विभिन्न राज्यों में फैले वामपंथी उग्रवाद पर प्रभावी कार्रवाई कर देश को नक्सलवाद से मुक्त कराने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है।

    कार्यक्रम के दौरान प्रोफेसर आलोक कुमार द्विवेदी को स्वलिखित पुस्तक 'पद्मज्योति सावरकर' भेंट की गई तथा उन्हें माँ कामाख्या का पट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बस्ती जनपद के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई।

    इस अवसर पर पुस्तक के लेखक आलोक द्विवेदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता तुहिन सिन्हा को 'नक्सल मुक्त भारत' जैसी महत्वपूर्ण पुस्तक के प्रकाशन पर शुभकामनाएं दी गईं। वक्ताओं ने कहा कि अमित शाह भले ही शांत रहकर कार्य करने में विश्वास रखते हों, लेकिन उनके कार्य स्वयं उनकी उपलब्धियों की गवाही देते हैं और आज पूरे देश में उनकी चर्चा हो रही है।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad