Header Ads

  • Breaking News

    Basti News : राना दिनेश प्रताप ने पर्यटन मंत्री जयबीर सिंह को दिया वशिष्ठ रामायण कथा में आने का न्यौता

    राना दिनेश प्रताप ने पर्यटन मंत्री जयबीर सिंह को दिया वशिष्ठ रामायण कथा में आने का न्यौता


    बस्ती। उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह ने लखनऊ में पर्यटन मंत्री जयबीर सिंह से मुलाकात किया। मंत्री के सरकारी आवास पर मिलकर उन्होंने महर्षि वशिष्ठ आश्रम बढ़नी में पर्यटन विभाग द्वारा डेढ़ करोड़ रुपए से कराए गए विकास कार्यों के लिए धन्यवाद दिया। श्री राना ने मंत्री से वशिष्ठ आश्रम परिसर में अवस्थापना सुविधाओं के विकास हेतु बाउंड्रीवाल, शोध संस्थान, अतिथि गृह आदि निर्माण कार्यों की स्वीकृति का अनुरोध किया।




     उन्होंने 18 से 26 फरवरी 2026 तक आयोजित वशिष्ठ रामायण कथा में आमन्त्रित करते हुए कहा कि वशिष्ठ आश्रम की दिव्यता और भव्यता से न केवल पर्यटन विकास की नींव पड़ेगी बल्कि रोजगार के नए साधन भी सृजित होंगे। लखनऊ से बस्ती लौटे श्री राना ने बताया कि पर्यटन मंत्री ने वशिष्ठ रामायण कथा में आने का आश्वासन दिया है।

      पर्यटन मंत्री जयबीर सिंह से मुलाकात के दौरान आशुतोष मिश्र, राजेश त्रिपाठी, अवधेश मिश्र,आदेश मिश्र, विजय मिश्र, गुरुदत्त मिश्र, शिव बख्श मिश्र, शिव प्रकाश मिश्र, सालिगराम त्रिपाठी, राकेश मिश्र, सुरेश चंद्र मिश्र,विकास मिश्र, देवेश धर द्विवेदी,सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad