गोरखपुर महोत्सव में पवन सिंह के गाने ने मचाई हलचल, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उठाया सवाल
गोरखपुर महोत्सव में पवन सिंह के गाने ने मचाई हलचल, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उठाया सवाल
गोरखपुर महोत्सव 2026 में 12 जनवरी को भोजपुरी नाइट का आयोजन हुआ। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी, वहीं रवि किशन भी मंच पर मौजूद रहे।
Sunil Soni Basti Dastak
Jan 13, 2026
पवन सिंह ने भोजपुरी नाइट में मचाई धूम
गोरखपुर में इस समय गोरखपुर महोत्सव का आयोजन हुआ। इस महोत्सव के तहत 12 जनवरी को भोजपुरी नाइट का भी आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संगीत और मनोरंजन से भरपूर था, जिसमें गोरखपुर के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने इस कार्यक्रम में अपनी शानदार प्रस्तुति दी। उनके गानों और परफॉर्मेंस ने दर्शकों को पूरी तरह झूमने पर मजबूर कर दिया। लोकसंस्कृति और भोजपुरी संगीत से सजी यह शाम दर्शकों के लिए यादगार साबित हुई।
गाने को लेकर ट्रोलिंग
हालांकि पवन सिंह के कार्यक्रम की तारीफ हुई, उनके एक गाने "पीलो पीलो जवनियां के जूस ए राजा" को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। कुछ लोग इस गाने को गलत संदर्भ में देख रहे हैं और इसे लेकर मजाक बना रहे हैं।
एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पहले सैफई में बॉलीवुड में अश्लील डांस हुआ करते थे, इसलिए अब योगी जी के गोरखपुर में साप्ताहिक कथा भागवत का आयोजन कराया जा रहा है। वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि पवन सिंह कथा में भी "पीलो पीलो जवनियां के जूस ए राजा" गा रहे हैं, जिसे लेकर आलोचना हो रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट...
सुनील सोनी( बस्ती दस्तक )




No comments