Header Ads

  • Breaking News

    योगी जी सहारा समाचार के पत्रकारों के बनेंगे संकटमोचक! की भूमिका में काम करेंगे

     योगी जी सहारा समाचार के पत्रकारों के बनेंगे संकटमोचक! की भूमिका में काम करेंगे 

      Sunil Soni, Basti Dastak

    *दशकभर से वेतन संकट झेल रहे सहारा मीडियाकर्मियों को योगी के आश्वासन से जगी नई उम्मीद*

    गोरखपुर।जो कलम वर्षों तक सत्ता, व्यवस्था और समाज की आवाज़ बनी रही, आज वही अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ने को मजबूर है। सहारा मीडिया से जुड़े मीडियाकर्मी पिछले एक दशक से लगातार वेतन संकट झेल रहे हैं। वर्ष 2013 से अब तक शायद ही कोई साल ऐसा रहा हो, जब कर्मचारियों को पांच–छह माह से अधिक का वेतन मिला हो। इसके बावजूद पत्रकारों ने हालातों से समझौता नहीं किया और जनहित की पत्रकारिता को जीवित रखा।

    बीते सप्ताह सहारा प्रबंधन समिति ने आर्थिक संकट का हवाला देते हुए प्रिंटिंग कार्य बंद करने का निर्णय ले लिया। यह फैसला उन कर्मचारियों के लिए वज्रपात साबित हुआ, जिन्होंने वर्षों तक शहर और समाज की सेवा को ही अपना धर्म माना। एक झटके में सैकड़ों परिवारों के सामने रोज़ी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया और जो पत्रकार अब तक दूसरों की पीड़ा को शब्द देते रहे, आज खुद बेसहारा हो गए।

    ऐसे गहरे संकट के बीच सहारा मीडियाकर्मियों ने गोरखनाथ मंदिर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर अपनी पीड़ा रखी। मुख्यमंत्री ने न केवल उनकी बातों को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना, बल्कि न्यायपूर्ण समाधान का आश्वासन देकर मीडियाकर्मियों के मन में उम्मीद की नई लौ जगा दी।

    मुख्यमंत्री के इस हस्तक्षेप से सहारा मीडियाकर्मियों में यह विश्वास मजबूत हुआ है कि दशकों की सेवा, संघर्ष और त्याग व्यर्थ नहीं जाएगा। यह संघर्ष केवल बकाया वेतन तक सीमित नहीं, बल्कि कलम के सम्मान, पत्रकारों की सुरक्षा और लोकतंत्र की आत्मा को बचाए रखने की लड़ाई है।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad