30 हजार लेकर कबाड़ी बाप बेटे को छोड़ा, एसपी कृष्ण विश्नोई ने एसओजी समेत 8 पुलिसकर्मियों को सस्पेन्ड किया
30 हजार लेकर कबाड़ी बाप बेटे को छोड़ा, एसपी कृष्ण विश्नोई ने एसओजी समेत 8 पुलिसकर्मियों को सस्पेन्ड किया
Editor= Sunil Soni Basti Dastak 16, 2026
30 हजार लेकर कबाड़ी बाप बेटे को छोड़ा, एसपी कृष्ण विश्नोई
ने एसओजी समेत 8 पुलिसकर्मियों को सस्पेन्ड किया
यूपी डेस्कः एसओजी टीम ने कबाड़ी बाप-बेटे को पकड़ा और 30 हजार रूपये लेकर छोड़ दिया। मामला कप्तान तक पहुंचा तो जांच शुरू हुई और टीम दोषी मिली। पुलिस कप्तान कृष्ण विश्नोई ने एसओजी प्रभारी समेत 8 पुलिसवालों को सस्पैंड कर दिया है। विभागीय जांच जारी है। एसपी ने शिकायत मिलने पर संभल के सीओ आलोक कुमार भाटी से जांच कराई। जांच में मामला सही पाया गया।
इसी क्रम में रविवार को निलंबन की कार्रवाई की गई है। बोबिंद्र शर्मा एसओजी को एसओजी प्रभारी बनाया गया है। मुरादाबाद के बिलारी निवासी कबाड़ी जफरूद्दीन अपने बेटे आस मोहम्मद के साथ 2 फरवरी की रात करीब 9 बजे मोबाइल की प्लेट का कबाड़ लेकर संभल के लाडम सराय की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एसओजी की टीम ने कबाड़ी पिता-पुत्र की बाइक को रोक लिया और संभल कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी चौधरी सराय ले आए। बिचौलियों के हस्तक्षेप के बाद मामला निपटाया गया। आरोप है कि कबाड़ी पिता-पुत्र को छोड़ने के एवज में 30 हजार रुपये वसूले गए।
साथ ही मोबाइल की प्लेट गलाकर जो धातु निकलती है उसको टीम ने अपने पास रोक लिया। रात के समय कबाड़ी पिता-पुत्र चले गए लेकिन 3 फरवरी को टीम से संपर्क किया और धातु लौटाने की बात कही। आरोप है कि टीम ने धातु से भरा कट्टा लौटाने की एवज में भी 40 हजार रुपये मांगे। कट्टे में 40 ही हजार रुपये की धातु थी। इसके बाद ही शिकायत एसपी तक पहुंची। जांच कराने पर मामला सही पाया गया और कार्रवाई की गई है। एसपी ने बताया कि प्राथमिक जांच पड़ताल में शिकायत सही पाई गई है। इसके चलते ही प्रभारी एसआई मोहित चौधरी, हेड कांस्टेबल कुलवंत, अरशद, कांस्टेबल अजनबी, आयुष, विवेक, बृजेश और हिरेश को निलंबित कर दिया है।

No comments