Header Ads

  • Breaking News

    भद्रेश्वरनाथ मंदिर परिसर में लगेगा खोया पाया शिविर, एसडीएम ने किया उद्घाटन

     भद्रेश्वरनाथ मंदिर परिसर में लगेगा खोया पाया शिविर, एसडीएम ने किया उद्घाटन

     Editor =Sunil Soni,Basti Dastak

    बस्ती । रविवार को महाशिव रात्रि पर्व की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शनिवार को उप जिलाधिकारी बस्ती सदर शत्रुघ्न पाठक, सीओ बस्ती सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी और समिति के संरक्षक डा. वीके वर्मा ने श्री भद्रेश्वरनाथ मंदिर परिसर में समाचार पत्र वितरक जन कल्याण सेवा समिति द्वारा जय प्रकाश गोस्वामी के संयोजन में संचालित बिछडुे मिले, खोया पाया माध्यम शिविर का उद्घाटन किया। कहा कि महाशिवरात्रि पर्व पर लाखों की संख्या में भक्तों की आस्था उमड़ती है। ऐसे में जय प्रकाश गोस्वामी द्वारा खोया पाया शिविर संचालन एक अच्छी पहल है. इससे मेले में बिछड़े लोगों को अपनों से मिलाना आसान हो जाता है।

    समिति के संरक्षक डा. वीके वर्मा ने कहा कि खोया पाया शिविर की जरूरत हमेशा बनी रहेगी, पिछले 34 वर्षो से जय प्रकाश गोस्वामी द्वारा खोया पाया शिविर का अनवरत संचालन एक उपलब्धि है. बिछड़ों को मिलाना पुनीत कार्य है।

    शिविर संचालक जय प्रकाश गोस्वामी ने कहा कि जितना संभव होगा चाहे जितनी कठिनाईयां आयें शिविर का संचालन अनवरत जारी रहेगा. किसी के खोये हुये बच्चे को उसके परिवार से मिलाने पर खुशी मिलती है.

    शिविर के उद्घाटन अवसर पर मुख्य रूप से भूमिधर गोस्वामी, राजेश गिरी, शिव पुजारी गिरी, प्रदीप सिंह पिकूं, नवीन दूबे, बालकृष्ण तिवारी पिन्टू, महेन्द्र प्रताप चौधरी, राजेश्वर तिवारी, प्रिन्स शुक्ला, कौशल शुक्ल,रविशंकर शुक्ल, गुड्डू पाण्डेय, गौरव गास्ेवामी, बब्लू तिवारी, विजय प्रकाश गोस्वामी, सीए अजीत चौधरी आदि उपस्थित रहे। 


    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad