आरएलएसएमसी इंटरनेशनल स्कूल, पॉलिटेक्निक चौराहा, बस्ती
आरएलएसएमसी इंटरनेशनल स्कूल, पॉलिटेक्निक चौराहा, बस्ती
Editor= Sunil Soni, Basti Dastakमहिलाओं के अंतर्मन की जिजीविषा और उड़ान को मंच देने का प्रयास राजा लक्ष्मेश्वर सिंह मेमोरियल सिटी इंटर नेशनल स्कूल में पहचान कार्यक्रम के रूप में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम की मुख्यातिथि बस्ती कमिश्नर की पत्नी निशा सिंह जी रही । उन्होंने कहा कि हर महिला के पास एक सुनहरा आकाश है बस आवश्यकता है कि उसे समुचित मंच मिले स्कूल के पढ़ने वाले बच्चों की माताओं की नैसर्गिक प्रतिभा से स्कूल का प्रांगण गूंजता रहा जिसमें नो फायर कुकिंग,स्टोरी टेलिंग, डुएट डांस,एकल नृत्य गायन, आर्ट एवं क्राफ्ट जैसे विषयों पर लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया जिसमे प्रतिभागियों का निर्णय मास्टर शिव,रजनी संगीत प्रवक्ता, डॉक्टर रमा शर्मा कला प्रवक्ता तथा शेफ ने भाग लिया जिसमे नो फायर कुकिंग में संगीता, रितु,अनुराधा,मोनिका, महनाज़ क्रमशः विजयी रहे।
स्टोरी टेलिंग
बुशरा,मोहिनी,आभा
डांस ड्यूट
आकांक्षा, वर्षा, दीपिका
एकल नृत्य
नम्रता, प्रीति,पद्मिनी
गायन में किरन,दीपमाला, स्मिता
आर्ट एवं क्राफ्ट
अनुराधा,भावना, पूनम विजयी रही
कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों की प्रति प्रधानाचार्य प्रीता खंडेलवाल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल शिक्षण संस्थान नहीं बल्कि जीवन की प्रयोगशाला है जहाँ मानवीय भावनाओं का सम्मान प्रमुख है आज का कार्यक्रम उसी की एक कड़ी है।
कार्यक्रम में रानी आशिमा सिंह ने महिलाओं के हुनर की प्रशंसा की तथा अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सीमा श्रीवास्तव, आरती मिश्रा,पूजा ओझा, महिमा, इकप्रीत, आकाश, तेज बहादुर,विमल, स्वप्निल,श्वेता, श्रद्धा आदि उपस्थित रहे.



No comments