Header Ads

  • Breaking News

    विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई सीबीएसई परीक्षा

     विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई सीबीएसई परीक्षा

     Editor =Sunil Soni,Basti Dastak 

    बस्ती। आज केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित हाईस्कूल (कक्षा 10) गणित (Basic) विषय की परीक्षा जनपद बस्ती के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, नकलविहीन एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न हुई। परीक्षा पूर्व निर्धारित समय प्रातः 10:30 बजे से प्रारम्भ होकर निर्धारित अवधि तक संचालित हुई।

    जनपद में बनाए गए सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश द्वार पर सघन तलाशी, मोबाइल प्रतिबंध एवं बोर्ड की गाइडलाइन के अनुरूप बैठने की व्यवस्था की गई थी।

    परीक्षा के लिए जनपद में कुल 5,712 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 5,633 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 79 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उपस्थिति प्रतिशत लगभग 98.62% दर्ज किया गया, जो संतोषजनक रहा।

    प्रमुख परीक्षा केंद्रों की स्थिति इस प्रकार रही—

    सरस्वती विद्या मंदिर, रामबाग – 621 में 607 उपस्थित, 14 अनुपस्थित

    सेंट ज़ेवियर्स हाई स्कूल – 649 में 646 उपस्थित, 3 अनुपस्थित

    श्रीराम पब्लिक स्कूल – 607 में 594 उपस्थित, 13 अनुपस्थित

    कपिल गंगा पब्लिक स्कूल – 480 में 472 उपस्थित, 8 अनुपस्थित

    द सिटी मॉन्टेसरी स्कूल – 453 में 446 उपस्थित, 7 अनुपस्थित

    आरसीसी पब्लिक स्कूल – 444 में 439 उपस्थित, 5 अनुपस्थित

    जागरण पब्लिक स्कूल – 401 में 390 उपस्थित, 11 अनुपस्थित

    ओम्नी इंटरनेशनल स्कूल – 612 में 609 उपस्थित, 3 अनुपस्थित

    लिटिल फ्लावर्स स्कूल – 614 में 608 उपस्थित, 6 अनुपस्थित

    दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस – 519 में 513 उपस्थित, 6 अनुपस्थित

    पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, कोर्ट एरिया – 291 में 288 उपस्थित, 3 अनुपस्थित

    इसके अतिरिक्त कक्षा 12 के 21 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें सभी 21 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।

    सिटी कोऑर्डिनेटर श्री गोविन्द सिंह जी ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड के दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन कराया गया। प्रश्नपत्रों का वितरण एवं उत्तर पुस्तिकाओं का संकलन निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराया गया।

    उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की अनुचित गतिविधि या व्यवधान की सूचना प्राप्त नहीं हुई। परीक्षा पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न हुई।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad