बस्ती: लाइफ लाइन हॉस्पिटल के डॉ. तारिक ने आरोपों को बताया निराधार, प्रेस वार्ता कर दी सफाई
बस्ती: लाइफ लाइन हॉस्पिटल के डॉ. तारिक ने आरोपों को बताया निराधार, प्रेस वार्ता कर दी सफाई
Editor =Sunil Soni,Basti Dastakबस्ती में स्थित लाइफ लाइन हॉस्पिटल के डॉक्टर तारिक ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को पूरी तरह गलत और तथ्यों से परे बताया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं और बिना प्रमाण के आरोप लगाए जा रहे हैं।
बताते चलें कि कुछ दिन पहले डॉक्टर तारिक के खिलाफ सीएमओ कार्यालय में शिकायत की गई थी, जिसके बाद मामला चर्चा में आया और मीडिया में भी खबरें प्रसारित हुई थीं।
प्रेस वार्ता के दौरान डॉ. तारिक ने कहा कि अस्पताल में आने वाले हर बच्चे का बेहतर इलाज करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “डॉक्टर मरीजों को बचाने और स्वस्थ करने के लिए पूरी मेहनत करते हैं। कई बार गंभीर स्थिति के कारण कुछ मरीजों को बचाना संभव नहीं हो पाता, लेकिन अधिकांश बच्चे स्वस्थ होकर घर जाते हैं।”
उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों ने उन पर आरोप लगाए हैं, उनके पास किसी प्रकार का ठोस दस्तावेज या प्रमाण नहीं है, जबकि अस्पताल के पास मरीजों का पूरा रिकॉर्ड मौजूद है। उन्होंने दावा किया कि किस मरीज को कब भर्ती किया गया, कितना समय इलाज चला और क्या दवाएं दी गईं, इसका पूरा विवरण रिकॉर्ड में दर्ज है।
डॉ. तारिक ने फीस को लेकर लगाए गए आरोपों पर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि अस्पताल पर लाखों रुपये वसूलने का आरोप लगाया गया, जबकि वास्तविक खर्च दवा और बेड चार्ज समेत करीब 50 से 53 हजार रुपये ही था। उन्होंने कहा कि तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है।
उन्होंने मीडिया से अपील करते हुए कहा कि किसी भी खबर को एकतरफा तरीके से प्रकाशित न किया जाए। दोनों पक्षों की बात और उपलब्ध तथ्यों को सामने रखकर खबर प्रकाशित की जाए, ताकि पत्रकारिता की विश्वसनीयता बनी रहे।





No comments