Header Ads

  • Breaking News

    राम भवन क्वालिटी पेट्रोलियम का भव्य शुभारंभ किया गया।


    बस्ती जनपद के महाराजगंज क्षेत्र स्थित रजौली एनएच-27 पर राम भवन क्वालिटी पेट्रोलियम का भव्य शुभारंभ किया गया।

     Editor= Sunil Soni, Basti Dastak 

     उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एचपी आबिद कादरी ने फीता काटकर पेट्रोल पंप का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

    पेट्रोल पंप संचालक अमरजीत कुमार ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल व्यवसाय करना नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास में योगदान देना और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इस नई पहल से आसपास के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ रोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे।

    उद्घाटन समारोह के दौरान लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल को क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए खुशी जाहिर की।

     ब्यूरो रिपोर्ट...

     सुनील सोनी (बस्ती दस्तक )

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad