लखनऊ में शतचंडी महायज्ञ के दौरान बस्ती की बहनों से मिले मनीष मिश्रा, कहा— "अंतिम साँस तक हर सुख-दुःख में साथ रहूँगा"
लखनऊ में शतचंडी महायज्ञ के दौरान बस्ती की बहनों से मिले मनीष मिश्रा, कहा— "अंतिम साँस तक हर सुख-दुःख में साथ रहूँगा"
Editor =Sunil soni,Basti Dastakबस्ती/लखनऊ।
लखनऊ स्थित अपने आवास पर आयोजित श्री शतचंडी महायज्ञ के अवसर पर बस्ती से पहुंचीं महिलाओं और बहनों से मुलाकात करते हुए मनीष मिश्रा ने भावुक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बस्ती से आईं अपनी बहनों से मिलकर ऐसा महसूस हुआ, मानो पूरा परिवार ही लखनऊ आ गया हो।
इस दौरान उन्होंने सभी बहनों का आत्मीय स्वागत किया और उनके प्रति अपना स्नेह एवं सम्मान व्यक्त किया। मनीष मिश्रा ने कहा कि बस्ती की हर बहन उनके परिवार का हिस्सा है और वे जीवनभर उनके सुख-दुःख में साथ खड़े रहेंगे।
उन्होंने कहा, "मैं अपनी बस्ती की हर बहन से एक बार फिर वादा करता हूँ कि अंतिम साँस तक आपका यह भाई हर सुख-दुःख में चट्टान की तरह आपके साथ खड़ा रहेगा।"
श्री शतचंडी महायज्ञ के पावन अवसर पर हुई इस मुलाकात ने उपस्थित महिलाओं को भावुक कर दिया। सभी ने मनीष मिश्रा के इस आत्मीय व्यवहार की सराहना की और धार्मिक आयोजन के सफल आयोजन की शुभकामनाएँ दीं।



No comments