पूर्व विधायक संजय जायसवाल ने किया ‘VK फैमली रेस्टोरेंट एण्ड ढाबा’ का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य शुभारंभ
पूर्व विधायक संजय जायसवाल ने किया ‘VK फैमली रेस्टोरेंट एण्ड ढाबा’ का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य शुभारंभ
Editor =Sunil Soni, Basti Dastakबस्ती। डुमरियागंज रोड स्थित तकिया चक में नवस्थापित "VK फैमली रेस्टोरेंट एण्ड ढाबा" का शुभारंभ रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व विधायक संजय जायसवाल ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया तथा संचालक विक्की शर्मा को नए प्रतिष्ठान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
पूर्व विधायक संजय जायसवाल ने कहा कि नया प्रतिष्ठान क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ रोजगार सृजन और स्थानीय व्यापार को भी नई गति देगा। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि VK फैमली रेस्टोरेंट एण्ड ढाबा निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे तथा ग्राहकों का विश्वास और स्नेह प्राप्त करे।
उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, व्यापारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से मनोज सिंह समाजसेवी ( भावी प्रत्याशी भानपुर),बलराम सिंह (राहुल), शिवराम सिंह, मनोज श्रीवास्तव (गुड्डू), सुनील श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, अतुल यादव, मोनू पाठक, अनिल सिंह, शिव शंकर सोनी, वी.के. सिंह, मुन्नीराम प्रधान, के.पी. सिंह, उमेश श्रीवास्तव, राजेन्द्र निषाद, बृजेश सिंह, रहमत भाई सहित अनेक सम्मानित लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे। इसके अलावा सैकड़ों अन्य शुभचिंतक एवं क्षेत्रवासी भी उद्घाटन समारोह के साक्षी बने।
पूरे कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रों की गूंज, धार्मिक अनुष्ठान और मंगलाचरण से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
उपस्थित लोगों ने संचालक विक्की शर्मा को नए प्रतिष्ठान की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह रेस्टोरेंट एवं ढाबा गुणवत्तापूर्ण सेवा और स्वादिष्ट व्यंजनों के माध्यम से क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाएगा तथा स्थानीय विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।






No comments