Header Ads

  • Breaking News

    छठवीं पुण्यतिथि पर याद किये गये अज्जू हिन्दुस्थानीः

     छठवीं पुण्यतिथि पर याद किये गये अज्जू हिन्दुस्थानीः योगदान पर विमर्श के साथ शांति पाठ, भोज औरं पौधों का वितरण

     Editor= Sunil soni,Basti Dastak 

    लव जेहाद की घटनाओं पर सतर्क रहे हियुवा कार्यकर्ता-राघवेन्द्र प्रताप सिंह

    बस्ती। हिन्दुत्व के पुरोधा, हिन्दू युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष एवं प्रभारी रहे अज्जू हिन्दुस्थानी को उनकी छठवीं पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब सभागार में शुक्रवार को याद किया गया। हियुवा जिलाध्यक्ष शशि भूषण सिंह के संयोजन में आयोजित श्रद्धांजलि के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शांति पाठ, भोज एवं पौधरोपण के लिये कार्यकर्ताओं, एवं पदाधिकारियों तथा उपस्थित जनसमूह के मध्य पौधे वितरित किए गए।

    कार्यक्रम में मुख्य वक्ता हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी एवं डुमरियागंज के निवर्तमान विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह जी उपस्थित रहे। उपस्थित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं उपस्थित विभिन्न संगठनों को अपने संबोधन में स्वर्गीय अज्जू भैया के जीवन , सांगठनिक कार्य कुशलता पर विस्तार से चर्चा किया।

    प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आज कल लव जिहाद के मामले बहुतायत में देखें जा रहे हैं। आप सब अपने आसपास नजर रखें, स्वयं सतर्क रहें, लव जिहाद के मामलों को प्रशासन के संज्ञान में लाएं, प्रशासन के लोग सहयोग न करें तो हमारे संज्ञान में लाएं और विधर्मियों को स्वयं रोकें।

    श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय अज्जू भैया के जीवन एवं सांगठनिक कार्य कुशलता पर अजय सिंह गौतम,अखंड प्रताप सिंह, यशवंत सिंह, सरोज बाबा, पुनीत दत्त ओझा, सुशील सिंह, राजा ऐश्वर्या राज सिंह,राणा दिनेश प्रताप सिंह ,अजय श्रीवास्तव, कन्हैयालाल आदि वक्ताओं ने प्रकाश डाला। संचालन जिला महामंत्री विनय सिंह ने किया।

    कार्यक्रम का आरम्भ स्वर्गीय अज्जू हिन्दुस्थानी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सूरत प्रसाद दुबे, जयप्रकाश सिंह, धर्मेंद्र कुमार कार्यालय प्रभारी हियुवा, अरुण भारती, संजय चौधरी, मोहन सिंह, प्रकाश चौधरी, रविंद्र गौतम, अवधेश मिश्रा, विजय कुमार द्विवेदी, अरविंद पाल, अजय कनौजिया चंद्रभूषण प्रजापति अमित सिंह,रवि सिंह, प्रमोद सिंह,अखंड प्रताप सिंह,पेड़ा वाले बाबा,जगबीर शाही,अजेश्वर नंद बाबा, दुर्गेश भारतवंशी, स्नेह पांडे मनमोहन त्रिपाठी, सूर्य प्रकाश सिंह विवेक सिंह सोनू,अनिल उपाध्याय, रोली सिंह , संध्या दिक्षित, गीतांजलि, पंकज विश्वकर्मा, दिव्य चौधरी, राणा दिग्विजय सिंह, कृष्ण कुमार चौरसिया, बाबु राम वर्मा,अखिलेश सिंह सोनू निषाद, संजय चौधरी, विश्राम मौर्या ,राजकुमार सोनी, सुरेश शुक्ला सहित अनेकों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी के साथ ही स्वर्ग अज्जू हिन्दुस्थानी के पुत्र देवेंद्र नाथ कान्हा उपस्थित रहे।’

     ब्यूरो रिपोर्ट....

     सुनील सोनी (बस्ती दस्तक )

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad