Header Ads

  • Breaking News

    गुरु पूर्णिमा पर बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर ने गुरु का किया सम्मान,

     गुरु पूर्णिमा पर बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर ने गुरु का किया सम्मान, शिक्षकों और बच्चों संग साझा की खुशियां

     Editor= Sunil Soni,Basti Dastak

    बस्ती। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति सम्मान और श्रद्धा की अनूठी मिसाल देखने को मिली। रेलवे स्टेशन के निकट थाना पुरानी बस्ती मे स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर आलोक कुमार सिंह अपने बैंक कर्मचारियों के साथ पठान टोला में स्थित ललिता शास्त्री मोंटेसरी स्कूल में पहुंचे! 

    इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के प्रबंधक राजाराम यादव को गुरु तुल्य मानते हुए अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया तथा मिठाई खिलाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि गुरु केवल शिक्षा देने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा दिखाने वाला मार्गदर्शक होता है। गुरु के संस्कार और शिक्षाएं ही व्यक्ति के जीवन की मजबूत नींव तैयार करती हैं।

    गुरु पूर्णिमा के इस विशेष अवसर पर बैंक मैनेजर ने विद्यालय के शिक्षकों का भी सम्मान करते हुए उनके प्रति स्नेह और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षकों द्वारा किए जा रहे प्रयास वास्तव में सराहनीय हैं।

    इस दौरान विद्यालय के बच्चों के लिए मिठाइयां, टॉफी और चॉकलेट भी लेकर पहुंचे बैंक कर्मचारियों ने बच्चों के साथ खुशियां साझा कीं। बच्चों ने उत्साहपूर्वक मिठाइयां और चॉकलेट प्राप्त कीं और उनके चेहरों पर खुशी देखते ही बन रही थी।

    कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर आलोक कुमार सिंह और उनके साथ आए कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम गुरु के प्रति श्रद्धा, शिक्षक के सम्मान और बच्चों के प्रति स्नेह का सुंदर संदेश दे गया।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad