Header Ads

  • Breaking News

    कुड़ी चौराहा पर 'आर पी सी फर्नीचर हाउस' का भव्य शुभारंभ,

     कुड़ी चौराहा पर 'आर पी सी फर्नीचर हाउस' का भव्य शुभारंभ, आधुनिक सुविधाओं के साथ क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर सेवा..

     Editor =Sunil Soni,Basti Dastak 

    बस्ती। विधानसभा क्षेत्र 309 रुधौली के अंतर्गत कुड़ी चौराहा स्थित बाऊ जी के यहां आर पी सी (RPC) फर्नीचर हाउस के नवनिर्मित प्रतिष्ठान का शुभारंभ हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक, शुभचिंतक एवं व्यापारी उपस्थित रहे और प्रतिष्ठान की सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    प्रतिष्ठान के मुख्य डायरेक्टर राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने सभी अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आर पी सी फर्नीचर हाउस का उद्देश्य ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले फर्नीचर, बेड, सोफा, डाइनिंग टेबल, अलमारी, मॉड्यूलर फर्नीचर सहित अनेक आधुनिक उत्पाद उचित मूल्य पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह प्रतिष्ठान ग्राहकों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरेगा।

    इस अवसर पर आपकी अपनी बेटी चांदनी चौधरी (पत्नी मनोज कुमार चौधरी), 309 विधानसभा भावी प्रत्याशी ने प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्र में नए व्यापारिक प्रतिष्ठानों की स्थापना से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

     उन्होंने प्रतिष्ठान की निरंतर प्रगति एवं सफलता की कामना करते हुए कहा कि यह संस्थान क्षेत्रवासियों को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    कार्यक्रम में अमित चौधरी, अरुण चौधरी, शिवम पांडे, राहुल चौधरी, प्रेम मौर्या, अभिनव यादव एवं अभय पांडे सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए संचालक मंडल का उत्साहवर्धन किया।

    उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों का स्वागत किया गया तथा उपस्थित लोगों ने प्रतिष्ठान का अवलोकन कर आधुनिक फर्नीचर संग्रह की सराहना की। क्षेत्रवासियों ने विश्वास व्यक्त किया कि आर पी सी फर्नीचर हाउस अपनी उत्कृष्ट गुणवत्ता, उचित मूल्य और बेहतर ग्राहक सेवा के बल पर शीघ्र ही क्षेत्र की पहचान बनेगा।


    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad