Header Ads

  • Breaking News

    डीआईजी संजीव त्यागी ने किया नई मारुति सुजुकी ब्रेजा का लोकार्पण....

     डीआईजी संजीव त्यागी ने किया नई मारुति सुजुकी ब्रेजा का लोकार्पण....

    आधुनिक फीचर्स से लैस एसयूवी ग्राहकों के लिए बनी आकर्षण का केंद्र.... 

    बस्ती। रविवार को हरदिया चौराहा स्थित मारुति सुजुकी स्मार्ट व्हील्स अरेना शोरूम में नई मारुति सुजुकी ब्रेजा का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईजी संजीव त्यागी ने फीता काटकर एवं वाहन का अनावरण कर नई ब्रेजा को औपचारिक रूप से लॉन्च किया। इस अवसर पर शोरूम परिसर में उत्साह का माहौल रहा,और बड़ी संख्या में वाहन प्रेमियों, ग्राहकों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

    कार्यक्रम में शोरूम के जनरल मैनेजर राजेश वर्मा, टीम लीडर विजय शुक्ला, अभिषेक श्रीवास्तव, अभिमन्यु सोनी, हेमंत उपाध्याय, रीजनल मैनेजर चंद्रधर मिश्रा, शिवम, अभिषेक पांडेय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

    नई ब्रेजा की विशेषताओं की जानकारी देते हुए रीजनल मैनेजर आशुतोष पांडेय, नितिन एवं रित्विक राय ने बताया कि कंपनी ने ग्राहकों की आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस मॉडल में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। नई ब्रेजा में आकर्षक एक्सटीरियर, प्रीमियम इंटीरियर, 5 स्टार रेटिंग अत्याधुनिक सुरक्षा फीचर्स, एडवांस्ड स्मार्ट कनेक्टिविटी,बेहतर ड्राइविंग अनुभव और आधुनिक तकनीक से लैस कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं, जिससे यह पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित, आरामदायक और सुविधाजनक बन गई है।

    उन्होंने बताया कि नई ब्रेजा का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर माइलेज, उन्नत सुरक्षा, दमदार प्रदर्शन और आधुनिक सुविधाओं का बेहतरीन अनुभव प्रदान करना है। कंपनी को विश्वास है कि यह मॉडल ग्राहकों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरेगा और एसयूवी सेगमेंट में अपनी मजबूत पहचान बनाएगा।

    समारोह के दौरान अतिथियों ने नई ब्रेजा का अवलोकन किया और इसके आधुनिक फीचर्स की सराहना की। अंत में शोरूम प्रबंधन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए ग्राहकों से नई मारुति सुजुकी ब्रेजा का अनुभव लेने के लिए शोरूम आने की अपील की।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad