सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने फीता काटकर किया 'मौसम रेस्टोरेंट' का शुभारंभ,
सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने फीता काटकर किया 'मौसम रेस्टोरेंट' का शुभारंभ, बशवा को मिली स्वादिष्ट व्यंजनों की नई सौगात
Editor =Sunil soni,Basti Dastakबस्ती, 07 अगस्त।
जनपद बस्ती के बशवा, राष्ट्रीय राजमार्ग-28 स्थित मौसम रेस्टोरेंट का आज वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना के उपरांत भव्य शुभारंभ किया गया। रेस्टोरेंट के स्वामी हरिशंकर यादव ने सर्वप्रथम धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना कर प्रतिष्ठान के सफल संचालन एवं जनकल्याण की कामना की।
इसके उपरांत सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने फीता काटकर रेस्टोरेंट का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के साथ ही क्षेत्रवासियों को स्वच्छ, स्वादिष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन के साथ बेहतर आतिथ्य और पारिवारिक वातावरण की नई सौगात मिली।
इस अवसर पर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने रेस्टोरेंट के स्वामी हरिशंकर यादव को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नया प्रतिष्ठान क्षेत्र के लोगों को बेहतर भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित करेगा। उन्होंने प्रतिष्ठान की निरंतर प्रगति और सफलता की कामना की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, व्यापारी, पत्रकार एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से मेहताब यादव, राहुल यादव, आलोक कुमार यादव, शशिकांत यादव, पंकज पाण्डेय, विजय चौधरी, एस. के. कन्नौजिया, मनोज यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहे और सभी ने नए प्रतिष्ठान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
बशवा स्थित मौसम रेस्टोरेंट का शुभारंभ क्षेत्रवासियों के लिए एक नई शुरुआत माना जा रहा है। यहां आने वाले लोगों को स्वादिष्ट भोजन, बेहतर सेवा और आत्मीय वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों का स्वागत किया गया तथा सभी को प्रसाद एवं अल्पाहार भी कराया गया।
समारोह का समापन सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए रेस्टोरेंट की निरंतर उन्नति एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग की कामना के साथ हुआ।







No comments