Header Ads

  • Breaking News

    रसोइयों का सम्मान, बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण की मजबूत कड़ी

     रसोइयों का सम्मान, बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण की मजबूत कड़ी

     report =Sunil soni, basti dastak 

    बस्ती। राजकीय इंटर कॉलेज स्थित बहुउद्देशीय सभागार में रसोइया सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल रहे, जबकि अध्यक्षता जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने की। कार्यक्रम के दौरान रसोइयों को बढ़े हुए मानदेय के प्रतीकात्मक चेक तथा कैशलेस चिकित्सा सुविधा के कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री के रसोइया सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया।

    समारोह के दौरान जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने मुख्य अतिथि महेश शुक्ल का बुके एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन एसआरजी आशीष श्रीवास्तव ने किया।

    बच्चों के पोषण में रसोइयों की भूमिका अहम : अनूप कुमार

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने में रसोइयों का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। रसोइयां विद्यालय परिवार का महत्वपूर्ण अंग हैं और उनके द्वारा तैयार किया गया भोजन बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण तथा नियमित विद्यालय आने की प्रवृत्ति को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि रसोइयों के कार्य और समर्पण की सराहना जितनी की जाए, कम है।

    सम्मान और सुविधाओं से बढ़ेगा रसोइयों का उत्साह : महेश शुक्ल

    मुख्य अतिथि महेश शुक्ल ने कहा कि सरकार समाज के प्रत्येक उस वर्ग के हित और सम्मान के लिए निरंतर प्रयासरत है, जो पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा है। विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाली रसोइयां उनके स्वास्थ्य और भविष्य निर्माण में अप्रत्यक्ष रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

    उन्होंने कहा कि बढ़ा हुआ मानदेय और कैशलेस चिकित्सा सुविधा रसोइयों के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी और उनके कार्य के प्रति उत्साह एवं मनोबल भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि स्वस्थ बच्चों से ही मजबूत समाज और बेहतर भविष्य का निर्माण संभव है।

    समारोह में विभिन्न विकासखंडों से पहुंचीं सुभावती देवी, राधिका देवी, प्रमिला, सुनीता, बिंदु, फूला देवी, आरती देवी, विजयलक्ष्मी, दुर्गावती, कमलावती, चांदनी, पूर्ण शांति, बासमती, क्रांति, अंजू, पुष्पा देवी, मीना देवी, मोटेरा, रामचरित्र, रामकृपाल, गुड़िया, तारा, सीता पति, संगीता, खुशनुमा खातून, लालमति, नेहा, नीर सहित अन्य रसोइयों को सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक बस्ती मंडल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार त्रिपाठी, जिला समन्वयक मध्यान्ह भोजन अमित कुमार मिश्र समेत शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा अनिल कुमार यादव, आशीष श्रीवास्तव, मिथिलेश श्रीवास्तव, राकेश पांडेय, दुर्गेश यादव, सुधीर तिवारी, प्रवीण श्रीवास्तव, वीरेंद्र शुक्ला, मोहम्मद आलम, डॉ. दिनेश पांडेय, गिरीश चंद्र पांडेय, हरिशंकर शुक्ला, अनीत शुक्ला, अनिल पांडेय, ईश्वर चंद्र पांडेय, अमित कुमार सोनी, अतुल कुमार श्रीवास्तव, सिद्धांत कुमार, रविशंकर मिश्र, प्रदीप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    समारोह के अंत में अतिथियों ने रसोइयों के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र रसोइयों तक पहुंचाने पर जोर दिया।

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad