Header Ads

  • Breaking News

    फोन-पे पर नाम खोजकर क्राइम ब्रांच का डर दिखाया, दो साइबर ठग गिरफ्तार....

     फोन-पे पर नाम खोजकर क्राइम ब्रांच का डर दिखाया, दो साइबर ठग गिरफ्तार.

     Editor -sunil soni, basti dastak 

    अश्लील वीडियो देखने के नाम पर मुकदमे का भय दिखाकर करते थे वसूली, साइबर थाना पुलिस ने दबोचा...

    बस्ती। फोन-पे और गूगल-पे पर मोबाइल नंबर से व्यक्ति का नाम पता कर खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई CY-VAJRA अभियान के तहत की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदित्य गुप्ता (28) निवासी गोंडा और अजय सिंह (24) निवासी कानपुर नगर के रूप में हुई है।

    पुलिस के मुताबिक, आरोपी मोबाइल नंबर से संबंधित व्यक्ति का नाम पता करने के बाद उसे फोन करते थे। कॉल पर खुद को क्राइम ब्रांच या पुलिस अधिकारी बताकर अश्लील वीडियो देखने अथवा उससे जुड़े मामले में मुकदमा दर्ज होने का भय दिखाया जाता था। इसके बाद आरोपियों द्वारा पीड़ित को डराकर समझौते और कार्रवाई से बचाने के नाम पर रकम की मांग की जाती थी।

    आरोपी कोर्ट से मामला खत्म कराने के नाम पर लाखों रुपये, जबकि थाने स्तर पर मामला निपटाने के लिए हजारों रुपये की मांग करते थे। पुलिस के अनुसार, कानूनी कार्रवाई के डर से कई पीड़ित आरोपियों के बताए बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कर देते थे। इस तरह आरोपी लोगों को भय और दबाव में लेकर साइबर ठगी को अंजाम देते थे।

    साइबर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को न्यायालय भेज दिया गया।

    पुलिस की अपील—डरें नहीं, तत्काल करें शिकायत

    एसपी ने लोगों से साइबर अपराध के प्रति जागरूक रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को फोन पर पुलिस, क्राइम ब्रांच, सीबीआई अथवा किसी अन्य जांच एजेंसी का अधिकारी बनकर धमकाया जाए और पैसे की मांग की जाए तो घबराकर रकम न भेजें। ऐसे मामलों में तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करें और नजदीकी पुलिस थाने को भी सूचना दें।

     ब्यूरो रिपोर्ट....

     सुनील सोनी ( बस्ती दस्तक )

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad