Header Ads

  • Breaking News

    कुआनो नदी तट पर गूंजा आस्था का स्वर, महिलाओं ने की भव्य आरती....

     कुआनो नदी तट पर गूंजा आस्था का स्वर, महिलाओं ने की भव्य आरती....

     Editor,Sunil Soni,Basti Dastak 

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर विशेष आयोजन, 3000 गांवों में नीम के पौधे लगाने का संकल्प

    बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बस्ती में एक दिन पहले ही विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाजसेवी मनीष मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने कुआनो नदी के तट पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, निरोगी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

    कार्यक्रम में करीब 1000 महिला समूहों की महिलाओं की सहभागिता रही। महिलाओं ने अमहट घाट पर कुआनो नदी के तट पर एकत्र होकर धार्मिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा नदी की भव्य आरती उतारी। इस दौरान पूरा वातावरण श्रद्धा और उत्साह से सराबोर नजर आया।

    महिलाओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति उनका विशेष स्नेह और सम्मान है। इसी भावना के साथ उन्होंने तय किया कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन एक दिन पहले ही मनाकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन के लिए प्रार्थना की जाए।

    समाजसेवी मनीष मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा, लेकिन बस्ती की महिलाओं ने एक दिन पहले ही आयोजन कर अपनी श्रद्धा और सम्मान की भावना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि कुआनो नदी के तट पर महिलाओं द्वारा की गई यह सामूहिक आरती बस्ती की विशेष पहल है।

    उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बस्ती के 3000 गांवों में नीम के पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी से जुड़े इस अभियान को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने की तैयारी है।

    मनीष मिश्रा ने कहा कि बस्ती की महिलाओं का यह स्नेह और उनकी भावनाएं निश्चित रूप से विशेष हैं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, निरोगी और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।

    कुआनो नदी के तट पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। सामूहिक पूजा, आरती और मंगलकामनाओं के बीच कार्यक्रम का समापन हुआ।

     ब्यूरो रिपोर्ट....

     सुनील सोनी( बस्ती दस्तक )

    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad