भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने फीता काटकर किया डीसी पॉलीक्लिनिक का शुभारंभ,
भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने फीता काटकर किया डीसी पॉलीक्लिनिक का शुभारंभ, हर बुधवार लखनऊ के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आनंद शर्मा देंगे ओपीडी सेवा
Editor= Sunil Soni,Basti Dastakबस्ती। शहर में बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डीसी पॉलीक्लिनिक का भव्य शुभारंभ सोमवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने फीता काटकर अस्पताल का विधिवत उद्घाटन किया तथा संस्थान की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
उद्घाटन अवसर पर आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने भाग लेकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परामर्श प्राप्त किया। शिविर में मरीजों की ब्लड जांच, शुगर जांच, हृदय रोग संबंधी जांच, हड्डी रोग जांच सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण निःशुल्क किए गए। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस शिविर में लोगों की अच्छी खासी भीड़ रही।
डीसी पॉलीक्लिनिक के निदेशक सुशील कुमार पाण्डेय ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को आम लोगों तक सहज और किफायती रूप में पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि मरीजों की सुविधा को देखते हुए लखनऊ के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आनंद शर्मा प्रत्येक बुधवार को डीसी पॉलीक्लिनिक में ओपीडी करेंगे, जहां विभिन्न जटिल एवं सामान्य बीमारियों से संबंधित मरीजों का परीक्षण, परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। इससे बस्ती और आसपास के जनपदों के मरीजों को बेहतर विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
संरक्षक डॉ. ए.के. पाण्डेय ने कहा कि संस्थान का लक्ष्य केवल उपचार करना ही नहीं, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी है। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने और गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान कराने पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विनोद कुमार पाण्डेय सहित संस्थान के सभी सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया।
डीसी पॉलीक्लिनिक का शुभारंभ बस्ती जनपद के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे अब लोगों को एक ही स्थान पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की बेहतर एवं विश्वसनीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी।






No comments