Header Ads

  • Breaking News

    बस्ती में श्री सिद्धिविनायक टेलीकॉम का शुभारंभ, मोबाइल, फाइनेंस व हेल्थ केयर की मिलेगी समेकित सुविधा

     बस्ती में श्री सिद्धिविनायक टेलीकॉम का शुभारंभ, मोबाइल, फाइनेंस व हेल्थ केयर की मिलेगी समेकित सुविधा

     Editor =Sunil Soni,Basti Dastak 

    बस्ती। शहर के भारत मार्केट, कंपनी बाग स्थित श्री सिद्धिविनायक टेलीकॉम का भव्य शुभारंभ रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। प्रतिष्ठान का उद्घाटन प्रोपराइटर सुनील सिंह के सुपुत्र अनुभव सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, गणमान्य नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

    उद्घाटन के बाद प्रोपराइटर सुनील सिंह ने बताया कि प्रतिष्ठान पर ग्राहकों को सभी प्रमुख कंपनियों के नवीनतम मोबाइल फोन के साथ चार्जर, इयरफोन, कवर, टेम्पर्ड ग्लास, पावर बैंक, स्पीकर सहित मोबाइल की सभी आवश्यक एक्सेसरीज उचित मूल्य पर उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद, उचित कीमत और भरोसेमंद सेवा देना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

    उन्होंने बताया कि सिद्धिविनायक फाइनेंस के माध्यम से होम लोन, एजुकेशनल लोन, बिजनेस लोन, वाहन ऋण समेत विभिन्न प्रकार की वित्तीय सेवाएं भी एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। अनुभवी टीम ग्राहकों को सरल प्रक्रिया एवं पारदर्शी तरीके से वित्तीय परामर्श और सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।

    इसके साथ ही सिद्धिविनायक हेल्थ केयर के अंतर्गत डॉ. जगदीश शर्मा एवं डॉ. भगौती अपनी चिकित्सीय सेवाएं प्रदान करेंगे। सुनील सिंह ने कहा कि बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए लोगों को बेहतर स्वास्थ्य परामर्श और समुचित देखभाल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस हेल्थ केयर सेंटर की शुरुआत की गई है।

    समारोह में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि एक ही परिसर में टेलीकॉम, फाइनेंस और हेल्थ केयर जैसी सुविधाओं का उपलब्ध होना क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत लाभदायक साबित होगा। सभी ने नए प्रतिष्ठान की सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सुनील सिंह और उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं।

    इस अवसर पर पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, वकील सिंह, सिद्धांत सिंह, ऋषभ शाहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक, व्यापारी एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। समारोह का समापन अतिथियों के सम्मान एवं आभार ज्ञापन के साथ हुआ।


    No comments

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad